Sunday , May 12 2024
Breaking News

Lockdown Extended: यूपी में अब 17 मई तक लॉकडाउन, दिल्ली में 1 हफ्ते के लिए बढ़ी सख्ती, नहीं चलेगी मेट्रो

Delhi Lockdown Extended:digi desk/BHN/ कोरोना के केस में कमी नहीं आती देख राज्यों ने अब लॉकडाउन बढ़ाना शुरू कर दिया है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के पॉजिटीविटी रेट में कमी आई है। इसके बावजूद यहां की 85 फीसदी जनता चाहती है कि दिल्ली में कम से कम एक हफ्ते तक लॉकडाउन लगा रहना चाहिए। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मौजूदा लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे खत्म हो रहा था, जिसे हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। केजरीवाल ने कहा है कि ये लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त रहेगा और इस दौरान मेट्रो भी नहीं चलेगी।

केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली के 70 फीसदी लोगों का मानना है कि दिल्ली में 2 हफ्ते तक लॉकडाउन लगा रहना चाहिए। यह खुलासा लोकल सर्किल के सर्वे में हुआ है। इस सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने 3 हफ्ते के लॉकडाउन का समर्थन किया है। लोकल सर्किल के चेयरमैन सचिन तपरिया ने कहा कि “लोगों की राय इस तरफ इशारा करती है कि दिल्ली में 2 से 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। इसमें कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी की छूट दी जानी चाहिए। इससे छोटे उद्योगों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा और आम जनता को भी कम से कम परेशानी होगी।”

गवर्नर और मुख्यमंत्री को भेजी रिपोर्ट

सचिन तपारिया ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री, राज्यपाल और चीफ सेकेट्ररी के साथ साझा कर दी गई है। ताकि दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सही फैसला लिया जा सके। इससे पहले CAIT ने मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी।

19 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन

दिल्ली में 19 अप्रैल को 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब कोरोना के मामले बढ़ने पर लॉकडाउन 10 मई तक के लिए कर दिया गया है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गाय है कि अरविंद केजरीवाल 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में चुनानी जनसभा में कहा यह चुनाव ओडिशा के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता

कंधमाल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *